भारत में लुप्त होने की कगार पर गधे लेकिन पाकिस्तान कर रहा है इनसे मोटी कमाई, जानिए कैसे?

0
गधों
प्रतीकात्मक तस्वीर

हाल ही में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में इस बार गधों का खूब किस्सा छाया रहा। यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव से लेकर पीएम मोदी तक सबने गधों को खूब घसीटा। लेकिन बयानों के अलावा इन गधों की दुर्गती हकीकत में भी हो रही है। रिपोर्ट की मानें तो भारत में गधों की संख्या लगातार घट रही है। देश के कई राज्यों में तो गधों की संख्या 600 से भी कम रह गई है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। वहीँ झारखंड में महज 153 गधे बचे हैं।

राष्ट्रीय पशु गणना 2012 के अनुसार देश में कुल 3.19 लाख गधे बचे थे। इसमें झारखंड में कुल 381 गधे थे। 20 सालों से गधों की संख्या में कमी आ रही है। 1992 में देश में 9.67 लाख गधे थे। झारखंड के पशुधन विभाग के अनुसार पिछले पांच सालों में हालात और खराब हुए हैं। विभाग का अनुमान है कि फिलहाल 153 गधे ही बचे हैं। इस साल फिर अक्टूबर से देश में पशुगणना शुरू होगी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में भारतीय सूफियों को समझा गया रॉ का जासूस, इसिलिए किया गया गिरफ़्तार

भारत में भले ही गधों की संख्या लगातार कम हो रही है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इनसे मोटी कमाई कर रहा है। पाकिस्तान और चीन के बीच शुरू से ही रिश्ते अच्छे रहे हैं और इन रिश्तों को और मजबूती देने के लिए अब गधों का इस्तेमाल किया जाएगा। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि अब भला गधे दो देशों के बीच रिश्तों में मजबूती कैसे ला सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  'पाकिस्तान पुलिस मानवाधिकारों का करती है उल्लंघन' : ह्यूमन राइट्स वॉच

दरअसल, गधों की खाल का चीन में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे देखते हुए पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि वो अपने यहां के गधों को चीन में बेचेगा,जिससे वो काफी मुनाफा कमा सकता है। गधे की खाल से निकलने वाली जिलेटिन का इस्तेमाल कई तरह की महंगी दवाओं को बनाने में किया जाता है। चीन की अधिकांश दवाओं में गधे की चमड़ी से तैयार जिलेटिन का इस्तेमाल होता है।

इसे भी पढ़िए :  कैसे जीतें ट्रंप? पूरी कहानी पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

बता दें कि चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर बीजिंग करीब 50 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश कर रहा है। इतने बड़े निवेश के लिए पाकिस्तान हर हाल में साथ देने वाले दोस्त के लिए कुछ भी कर सकता है। इसीलिए पाकिस्तान अपने यहां गधा प्रजनन की तैयारी में जुट गया है। खबरों के मुताबिक, एक गधे की खाल से पाकिस्तान को 18 से 20 हजार रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से पाकिस्तान को इस सौदे से काफी मुनाफा होगा।