दुनिया के सबसे ‘खतरनाक’ देशों की लिस्ट में पाकिस्तान चौथे नंबर पर

0
वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम

दुनिया में सेफ्टी और सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान चौथा सबसे खतरनाक देश है। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के ग्लोबल ट्रैवल एंड टूरिजम रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सुरक्षा की दृष्टि से चौथा सबसे असुरक्षित देश है। लिस्ट में फिनलैंड दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया गया है। सबसे खतरनाक देशों की सूची में नाइजीरिया का नाम पहले नंबर है। वहीं कोलंबिया और यमन दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी पार्टी जमात-ए-इस्लामी का दावा, अगर युद्ध हुआ तो जीत जाएगा पाकिस्तान

रिपोर्ट के अनुसार हालांकि पाकिस्तान में मातृत्व और शिशु मृत्युदर में कुछ कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सेफ्टी और सुरक्षा के मानकों पर पाकिस्तान को 3.04 नंबर मिले हैं। दुनिया के सबसे सुरक्षित देश फिनलैंड को 6.7 नंबर मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ईसाईयों के लिए पाकिस्तान छठा सबसे खतरनाक देश है। खतरनाक देशों की सूची में भारत का 13 वें नंबर है। नाइजीरिया 2.65 अंकों के साथ सबसे खतरनाक देश है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, टूट गए लाखों दिल

सुरक्षित देशों की सूची में फिनलैंड के बाद कतर, और संयुक्त अरब अमीरात का नंबर आता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक 5 देश

इसे भी पढ़िए :  9/11 हमले की बरसी आज

1-नाइजीरिया

2-कोलंबिया

3-यमन

4-पाकिस्तान

5-वेनेजुएला

दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 देश

1-फिनलैंड

2-कतर

3-संयुक्त अरब अमीरात

4-आइसलैंड

5-ऑस्ट्रिया