भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब ऐसे दे सकता है पाकिस्तान….

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

2-  भारत में कारगिल जैसा कोई हमला करवाना:

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों को मार गिराया है ऐसे में  अगर पाकिस्तान भी कोई सैन्य कार्रवाई करके भारत को जवाब देना चाहे तो इस पर किसी को हैरत नहीं होगी। पाकिस्तान पहले भी 1999 में कारगिल में घुसपैठ की ऐसी कोशिश कर चुका है। इससे पहले 1947 और 1948 में भी पाकिस्तान ने कश्मीर में ऐसी ही घुसपैठ की कोशिश की थी। अभी तक उसे ऐसे हर मौके पर मुंह की खा कर लौटना पड़ा है लेकिन पाकिस्तान के चाल-चलन देखकर शायद ही कोई मानेगा कि वो अपनी पिछली गलतियों से सबक लेता है। पाकिस्तान द्वारा ऐसे किसी सैन्य घुसपैठ की आशंका को देखते हुए ही शायद भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सीमा से सटे गांवों को खाली करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  शहीदों के खिलाफ़ बयान देकर फंसे ओमपुरी, दर्ज़ हुई FIR

3- भारत के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाना:

पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों में भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके महत्वपूर्ण संस्थानों पर आतंकी हमले करवाना शुरू किया है। पठानकोट एयरबेस और ताजा उरी आर्मी कैम्प पर हुए हमले उसकी इस रणनीति का ताजा उदाहरण हैं। भारत को चोट पहुंचाने के लिए अगर पाकिस्तान अपने पाले हुए आतंकी संगठनों से भारत के किसी महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बना सकता है।

इसे भी पढ़िए :  चोरी हुआ है स्कॉर्पीन सबमरीन्स का डेटा?
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse