भले नवाज शरीफ कश्मीर का राग अलाप रहे हों, लेकिन उनके घर में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के कई हिस्सों से पाक सरकार और पाक सेना के खिलाफ आवाजें उठने लगी है। खासकर बलूचिस्तान में तो पाकिस्तान के खिलाफ खासा गुस्सा है। तभी तो पीएम मोदी के बलूचिस्तान के बारे में जिक्र करना वहां के लोगों पसंद आ रहा है। यही वजह है कि वहां की एक महिला ने उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी। और बलूचिस्तान की मुस्लिम महिला ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया।
#WATCH Baloch activist Karima Baloch wishes PM Modi for Rakhsha Bandhan (courtesy: Karima Baloch's Twitter)https://t.co/gq6KdEkWGn
— ANI (@ANI_news) August 19, 2016
बलूच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलूच ने यह वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान की महिलाओं का भाई बताया है। महिला ने कहा, ” श्री मोदी जी बलूच की सारी महिलाएं आपको अपना भाई मानती हैं। पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों की वजह से हमारे भाई लापता हैं या मारे गए हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन के मौके पर आपसे अपील करती हूं कि इस मानवीय हिंसा के खिलाफ आप हमारी आवाज बने। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज को दुनिया के हर कौने तक पहुंचाएं।’
बलूचिस्तान की महिला ने पीएम मोदी के लिए गुजराती भाषा में भी संदेश दिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लालकिले से दिए भाषण में पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों का साथ देने की बात भी कही थी। मोदी के इस सपोर्ट पर बलूच के लोगों ने भी आभार व्यक्त किया था।
पाकिस्तान आर्मी के खिलाफ बलूचिस्तान और पीओके में विरोध हो रहा है। हाल ही में पीओके के लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।