अमेरिका में सिख पर नस्लीय हमला, चाकू से काट दिए बाल

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिका में 41 वर्षीय सिख अमेरिकी आईटी विशेषज्ञ पर कुछ लोगों ने बर्बर हमला किया और उनकी पगड़ी गिरा दी तथा उनके बाल चाकू से काट दिये। एक नागरिक अधिकार संगठन ने इस घटना की जांच नफरत से प्रेरित अपराध के तौर पर करने की मांग की है।

मान सिंह खालसा कैलीफोर्निया में एक आईटी विशेषज्ञ हैं। वह 25 सितम्बर की रात में अपने वाहन से घर लौट रहे थे। तभी व्यक्तियों के एक समूह ने उनके वाहन पर बीयर की एक कैन फेंकी।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर 4 आतंकियों ने किया हमला

देश के सबसे बड़े सिख नागरिक अधिकार संगठन ‘द सिख कोएलिशन’ के बयान के अनुसार, ‘‘खालसा मौके से चले गए लेकिन इस समूह ने उनका पीछा किया और उनकी कार की खुली खिड़की के शीशे से उन पर हमला किया। समूह ने उनकी पगड़ी गिरा दी और उनके चेहरे पर बार-बार वार किया।’’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से अपने 8 राजनयिकों को वापस बुलाएगा भारत

खालसा ने कहा कि समूह में ‘‘पांच से छह श्वेत पुरूष थे जिनकी आयु 20 से 30 वर्ष के करीब थी।’’ इन लोगों ने उन्हें अपशब्द कहे और उनमें से तीन ने उन पर शारीरिक रूप से हमला भी किया।

इसे भी पढ़िए :  रिश्तों में तल्खी, राजनाथ और उनके पाकिस्‍तानी समकक्ष निसार अली ने बमुश्किल हाथ मिलाया

शिकायत में कहा गया कि समूह में शामिल व्यक्ति चिल्ला रहे थे कि खालसा के बाल काट दिये जाने चाहिए। समूह में शामिल व्यक्तियों ने उनका सिर कार की खिड़की से बाहर निकाला और उनके मुट्ठी भर बाल काट दिये। खालसा की उंगलियों, हाथ, आंख और दांतों को चोट पहुंची है।