भड़काने और व्यापक जनसंहार के हथियारों के विकास पर उत्तर कोरिया रोक लगाए: दक्षिण कोरिया

0

 

दिल्ली

दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे ने आज उत्तरी कोरिया से अपील की है कि वह अपने परमाणु हथियार बनाने के मंसूबे को छोड़ दें । इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका द्वारा एंटी मिसाइल प्रणाली को तैनात किए जाने को भी सही ठहराया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के कार्यक्रमों को जितना भारत दिखाएगा उतना ही हम दिखाएंगे: पाक

जनवरी में उत्तर कोरिया द्वारा अपना चौथा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव जोरों पर है। इस माह के अंत में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अ5यास शुरू होने पर यह तनाव और बढ़ने की आशंका है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया, कहा भारत को हमला करने का अधिकार

पार्क ने कहा, ‘‘ मैं उत्तर कोरियाई सरकार से अपील करती हूं कि वह दक्षिण कोरिया को निशाना बनाते हुए तुरंत भड़काने वाली कार्रवाई बंद करे और साथ ही व्यापक जनसंहार के हथियारों का विकास भी।’’ उनकी यह टिप्प्णी ऐसे समय में आयी है जब दोनों देश 1945 में जापानी औपनिवेशक शासन से मुक्ति की वषर्गांठ मना रहे हैं ।

इसे भी पढ़िए :  रूस के सभी 387 एथलीट्स ओलंपिक से बाहर, डोपिंग के चलते लगेगा प्रतिबंध !