फिर दहल उठा बेल्जियम, ब्रसल्स की पुलिस इमारत में धमाका

0

कुछ दिन पहले ही ब्रसल्स के एयरपोर्ट पर आतंकी हमले में जान मान का भारी नुकसान हुआ था। खबर है कि ब्रसल्स के इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिमिनॉलॉजी में एक बम विस्फोट हुआ है। हालांकि अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देखें 'बर्निंग मेन फेस्टिवल' की झलक

blast in Brussels police building

बीबीसी हिंदी की खबर के मुताबिक बेल्जियम मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह धमाका भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे हुआ है। ख़बरों के अनुसार एक कार इंस्टीट्यूट की पार्किंग में आई जिसमें एक या एक से अधिक संदिग्ध थे। ख़बरों के अनुसार उन्होंने लेबोरेटरी के पास एक बम विस्फोट किया।

इसे भी पढ़िए :  पेरिस में नाकाम हुई बड़े आतंकी हमले की साजिश, गिरफ्त में आई ISIS की महिला आतंकी

बेल्जियम में मार्च महीने के बाद से ही अलर्ट का स्तर ऊपर रखा गया है। इससे पहले मार्च में स्थानीय मेट्रो में हुए हमले में 32 लोग मारे गए थे जिसकी ज़िम्मेदारी ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन ने ली थी। इतना ही नहीं ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर भी बम हमले हो चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  पहले PoK से निकले पाक तभी हल होगा कश्मीर का मसला- गिलगित-बालिस्तान नैशनल कांग्रेस