गांव में घुसा तेंदुआ, तीन को किया घायल

0
गुजरात

गुजरात के गीर में एक तेंदुए ने गांव में घुसकर हड़कंप मचा दिया। तीन लोगों को जख्मी करने के बाद तेंदुआ एक घर में छिप गया। बाद में वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजेक्शन देकर उसे काबू में किया।

इसे भी पढ़िए :  समोसे वाले का बेटा बना EAMCET का टॉपर

गीर सोमनाथ जिले के जसाधार गांव के लोगों को जैसे ही घर में तेंदुए के होने की खबर मिली हर तरफ अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने घर के दरवाजे को बंद कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ घर में ही कैद होकर रह गया।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड में गुंडाराज, पूर्व उप मेयर समेत 4 लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हलांकि तब तक तेंदुए ने हमला करके तीन लोगों को घायल कर दिया था। डर के मारे गांव वालों के पसीने छूट रहे थे। तुरंत वन विभाग को जानकारी दी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने इंजेक्शन देकर इसे काबू में किया गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के पॉश इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, एक लड़की समेत तीन लोग जख्मी

दरअसल गीर के जंगल से बराबर जंगली जानवर बस्ती की ओर शिकार की तलाश में चले आते हैं। फिलहाल तेंदुएं को काबू में तो कर लिया गया है लेकिन गांव वाले अब भी सहमे हुए हैं।