दर्दनाक: सरकारी अस्पताल में अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़ी नाबालिग लड़की की मौत

0

 

दिल्ली

गुड़गांव में सरकारी अस्पताल में अपनी मां के साथ कतार में कथित तौर पर अपनी बारी आने का इंतजार कर रही एक नाबालिग लड़की की मृत्यु हो गई। हरियाणा सरकार ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  तार तार हुआ रिश्ता, रात में सोती हुई बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म

गुड़गांव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश धनखड़ ने कहा कि यह घटना सोमवार की है। 11 वर्षीय लड़की गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थी और वह अपनी मां के साथ नाजुक हालत में अस्पताल पहुंची थी। प्रवेश के लिए पर्ची प्राप्त करने में करीब 45 मिनट बीतने के बाद यह लड़की कथित तौर पर बेहोश होकर गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़िए :  आंखे खोलिये मोदी जी, मरीज को जमीन पर खाना खिला रहा है आपका अस्पताल प्रशासन, ये तस्वीर आपको रुला देगी

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले पर तुरंत कार्रवाई करे पुलिस: खट्टर