साक्षी होंगी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर

0

रियो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक अपने वतन लौट आई हैं। इस दौरान हरियाणा में साक्षी का जोरदार स्वागत किया गया। खेल मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि साक्षी सरकार की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर होंगी।

anil-vijवहीं, बहादुरगढ़ में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषित ढ़ाई करोड़ का चेक भी साक्षी मलिक को सौंपा। इस दौरान साक्षी ने समारोह में कहा कि मैं सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करती हूं। उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसा सहयोग मिलेगा।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का बयान- गुरमेहर को समर्थन करने वाले हैं पाकिस्तानी इन्हें देश से बाहर भेज दो

इससे पहले प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा थीं। चोपड़ा की नियुक्ति को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। तब अनिल विज ने कहा था कि उनकी जानकारी के बिना ही नियुक्ति हो गई।बाद में मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ में मंच से साक्षी को ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कही। ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद साक्षी अपना उदाहरण देकर लोगों से बेटियों को कोख में नहीं मारने की अपील करेगी।

केवल प्रदेश सरकार ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार भी बेटियों को बचाने के लिए साक्षी का सहारा लेगी और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। बेटियों से जुड़ी अन्य योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए भी साक्षी मलिक का सहारा लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार ने बनाया 2024 ओलंपिक में 50 पदक लाने का लक्ष्य

इस तरह की योजनाओं के प्रचार के लिए साक्षी मलिक के ओलंपिक में मेडल जीतने का वीडियो दिखाने के साथ ही उसके फोटो के साथ लिखे स्लोगन लिखकर जागरूक किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सुशील ने फिर किया खुलासा, राबड़ी के पास 18 फ्लैट और 18 पार्किंग प्लेस होने का किया दावा