रातों-रात मालामाल हुआ मजदूर खाद्दान में मिला किमती हीरा

0
मजदूर

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर की किस्मत रातों-रात चमक गई। दरअसल दीनदयाल नामक एक शख्स जो कि एक खदान में मजदूरी करता है उसे हीरा मिला। उस हीरे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मजदूर दीनदयाल को पन्ना जिले की एक खदान से लगभग 3.39 कैरेट का हीरा मिला है। उन्होंने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा भी करवा दिया है। अधिकारी के मुताबिक, दीनदयाल को ये हीरा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर देहलान चौकी की हीरा खदान से बुधवार दोपहर को मिला।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश में बछड़े की मौत पर पंचायत ने सुनाया ये अजाबो-गरीब फरमान, सरकार ने साधी चुप्पी

अधिकारी ने बताया कि मजदूर को मिला हीरा रत्न वाली क्वालिटी का है।  इसका वजन करीब 3.39 कैरेट है, जिसकी कीमत लाखों में लग सकती है। हीरा कार्यालय अब हीरे की बोली लगाई जाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत व्यापारी बोली लगाएंगे और निलामी से प्राप्त रकम में से रॉयल्टी की राशि‍ काटकर बाकी की राशि‍ दीनदयाल को दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  केरल के मेडिकल सरकारी कॉलेज में तुगलकी फरमान, 'लड़कियां नहीं पहन सकतीं जींस और लैगिंग्स'

दूसरी ओर, मजदूर से लखपति बने दीनदयाल ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसने ये हीरा खदान किराए पर ली थी। वो खुद ही इसमें खुदाई करके निकले कंकड़-पत्थर को साफ करता है।  इसी दौरान उसे एक चमकता हुआ पत्थर मिला। उसने तत्काल इसकी जानकारी हीरा कार्यालय को दी। इसके बाद नापतौल के कार्यालय ने हीरा वहीं जमा कर लिया। दीनदयाल को अब नीलामी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  ‘पता होता कि बुरहान है तो नहीं मारते’- महबूबा