कलयुगी पिता का पाप ! चार साल तक करता रहा बेटी से बलात्कार

0
पिता

पालघर। नाल्लासोपरा में एक सौतेला पिता एक किशोरी से चार साल तक कथित तौर पर बलात्कार करता रहा।पुलिस ने आज बताया कि यह जघन्य अपराध तब सामने आया जब 18 वर्षीय पीड़िता ने 28 अगस्त को पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

इसे भी पढ़िए :  नाबालिग रेप पीड़िता को बनना पड़ेगा बिन ब्याही मां, मेडिकल बोर्ड ने नहीं दी अबॉर्शन की इजाजत

शिकायत के मुताबिक, आरोपी किशोरी का साल 2012 से यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह जब भी घर में अकेली होती थी तब वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।

इसे भी पढ़िए :  बच्चे की मौत पर तिलमिलाए सीएम अखिलेश, लापरवाही के जुर्म में CMS निलंबित

पुलिस ने कहा कि उसके सौतेले पिता ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद, तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है, फिलहाल आरोपी पिता फरार है।

इसे भी पढ़िए :  तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलगू विषय पढ़ाना अनिवार्य : चंद्रशेखर राव

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।