कलयुगी पिता का पाप ! चार साल तक करता रहा बेटी से बलात्कार

0
पिता

पालघर। नाल्लासोपरा में एक सौतेला पिता एक किशोरी से चार साल तक कथित तौर पर बलात्कार करता रहा।पुलिस ने आज बताया कि यह जघन्य अपराध तब सामने आया जब 18 वर्षीय पीड़िता ने 28 अगस्त को पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने नए मंत्रियों को विभाग बांटे, चाचा शिवपाल के विभागों की कटौती

शिकायत के मुताबिक, आरोपी किशोरी का साल 2012 से यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह जब भी घर में अकेली होती थी तब वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।

इसे भी पढ़िए :  गाय को बचाने के चक्कर में पुलिस जीप ने 4 को कुचला, महिला की मौत

पुलिस ने कहा कि उसके सौतेले पिता ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद, तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है, फिलहाल आरोपी पिता फरार है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी स्टाइल में केजरीवाल ने रैली में भीड़ से पूृछकर सीएम बादल के खिलाफ जरनैल सिंह को मैदान में उतारा

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।