बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक पिता को मिली ‘सज़ा-ए-मौत’, देखें वीडियो

0
छेड़छाड़

उत्तर प्रदेश में अपराध की वारदातें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर जब उसके पिता आरोपी लड़के से बात करने गए तो उनकी जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि मनचलों ने लड़की के पिता को इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  आचार संहिता के बावजूद पंजाब पुलिस सुखबीर बादल से ले रही है आदेश: केजरीवाल

इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में बुरी तरह से टूट चुकी पीड़ित लड़की रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। लड़की ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सज़ा की मांग की। पीड़ित लड़की का कहना है कि मनचले उसे बहुत दिन से परेशान कर रहे थे, अब तो वो हैवानियत की हदें पार कर चुके हैं लिहाज़ा उन्हें उनके किए की सज़ा मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा नेता विजय सांपला के बिगड़े बोल, कहा- मुन्नी और शीला जैसी कांग्रेस मां से मुजरा करवाएंगे सिद्धू?

टाइम्स नाउ के सौजन्य से वीडियो –