UP: आगरा जेल में 2 हजार से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल जारी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा केंद्रीय कारागार के करीब 2,000 से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल शुक्रवार(2 सितंबर) को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कैदियों की मांग है कि 14 साल की सजा पूरी कर चुके कैदियों की तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात HC ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू लड़की को दी लिव-इन में रहने की इजाजत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूख हड़ताल पर बैठे करीब छह कैदी बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार(1 सितंबर) को कैदियों से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की मांग उठाई।

इसे भी पढ़िए :  जयपुर में कांग्रेस का 15 विपक्षी दलों के साथ साझा विरासत बचाओ सम्मेलन का किया गया आयोजन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एच.एम. रिजवी ने कहा कि कैदियों की मांग सरकार को बता दी गई है और उनके तरफ से जल्द फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बीच, कुछ कैदियों का आरोप है कि हड़ताल खत्म करने के लिए उन पर दबाव बनाए बनाया जा रहा है, लेकिन वे अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  फुटबॉल खेलने से इनकार करने पर लड़को ने टीचर को बेरहमी से पीटा