UP: आगरा जेल में 2 हजार से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल जारी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा केंद्रीय कारागार के करीब 2,000 से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल शुक्रवार(2 सितंबर) को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कैदियों की मांग है कि 14 साल की सजा पूरी कर चुके कैदियों की तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने ‘बीजेपी’ पर साधा निशाना कहा- ‘वंदे मातरम’ का सियासी इस्तेमाल कर रही है बीजेपी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूख हड़ताल पर बैठे करीब छह कैदी बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार(1 सितंबर) को कैदियों से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की मांग उठाई।

इसे भी पढ़िए :  भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाना चाहते हैं मोदी: ओवैसी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एच.एम. रिजवी ने कहा कि कैदियों की मांग सरकार को बता दी गई है और उनके तरफ से जल्द फैसला लिए जाने की संभावना है। इस बीच, कुछ कैदियों का आरोप है कि हड़ताल खत्म करने के लिए उन पर दबाव बनाए बनाया जा रहा है, लेकिन वे अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  शराबबंदी के बाद बिहार में कम हुआ क्राइम !