हैवानियत की हद! पहले सांप को मारा फिर खिंचवाई फोटो और फिर…

0
हैवानियत की हद

सांप को मार कर सोशल मीडिया साइट पर तस्वीर पोस्ट करना एक शख्स को भारी पड़ गया। उज्जैन कोर्ट ने इस युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। उज्जैन जिले के ग्राम दताना के रहने वाला,  22 वर्षिय सैयद फैज अली ने मरे हुए कोबरा साँप के साथ तस्वीरों को टैगलाइन ‘हंटड बॉय मी’ के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के पक्ष में खड़े हुए चाचा रामगोपाल, चिट्ठी लिख कर की चेहरा बनाने की वकालत

जिसके बाद वो पोस्ट वायरल हो गया। यह पोस्ट नई दिल्ली में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नोटिस में आया। और ये मैसेज तुरंत मध्य प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भेजा गया। जिसके बाद उज्जैन के वन कर्मचारियों कार्रवाई करने के लिए कहा। वन विभाग के सब डिविजनल अधिकारी ने आरोपी युवक को पकड़ा और अदालत में पेश किया जहां उसे 8 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत हुई शर्मसार, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में साइकिल पर अपने भाई का शव ले जाते हुए व्यक्ति की तस्वीर हुई वायरल