बिहार: बक्सर सेंट्रल जेल से पांच कैदी फरार

0
बक्सर

बिहार में बक्सर केंद्रीय जेल से बीती देर रात उम्रकैद की सजा काट रहे चार कैदियों सहित पांच दोषी दीवार फांदकर फरार हो गए। जिलाधिकारी रमन कुमार ने बताया कि कैदियों के जेल से फरार होने की घटना रात 12 बजे से तीन बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि जहां से दीवार फांदकर कैदी फरार हुए हैं, वहां से लोहे की छड़, पाइप और धोती मिली है।

इसे भी पढ़िए :  प्याज, दही, तेल की बोतल, रस्सी और चादर है कर्नाटक पुलिस के नए हथियार, जानें उपयोग

भाषा की खबर के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने कहा कि फरार हुए कैदियों में मोतिहारी का प्रजीत सिंह, छपरा का गिरिधर राय, आरा का सोनू पांडे और उपेंद्र साह.. चारों उम्रकैद की सजा काट रहे थे, जबकि बक्सर के ब्रह्म्पुर निवासी सोनू सिंह को 10 साल की कैद की सजा मिली हुई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच करने के बाद घटना को लेकर लापरवाह जेल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने माना कि सुरक्षा में सेंध लगी है और कहा कि घने कोहरे की वजह से दोषियों को फरार होने में मदद मिली होगी।

इसे भी पढ़िए :  मद्रास हाई कोर्ट का आदेश, राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' भी गाना हुआ अनिवार्य