मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी होंगे पंजाब में आप के नए संयोजक

0
आम आदमी पार्टी

 

दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक व्यंग्यकार और अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी को सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्थान पर आज पार्टी की पंजाब इकाई का संयोजक नियुक्त किया।

इसे भी पढ़िए :  अकाली और भाजपा सरकार ने पंजाब को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है :कांग्रेस

छोटेपुर को हाल ही में एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया था जिसमें चुनाव का टिकट देने के बदले उन्हें कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  60 आदिवासी बच्चों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में घुग्गी को पंजाब संयोजक नियुक्त करने की जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने घुग्गी के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है और वह जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में सिद्धू होंगे 'आप' के सीएम पद के उम्मीदवार ?