गाय ने किया चमत्कार, बिल्डर दे रहा है फ्लैट – पढ़िए पूरी खबर

0
गाय
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लोग गाय को चमत्कारी मान रहे है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 की एडल डिवाइन सोसायटी में एक गाय चर्चा का विषय बनी है। खरीददारों का कहना है कि बिल्डर ने उनका फ्लैट तय समय के काफी दिन बाद भी नहीं सौंपा तो गाय उनकी मददगार बन गई। चमत्कारी गाय की वजह से चार महीने में 6 लोगों को फ्लैट का पजेशन भी मिल चुका है। अभी कई लोग इस गाय की शरण में पहुंचे हैं। चमत्कारी  गाय ने बिल्डर की भी परेशानी बढ़ा दी है। खरीददार अब बिल्डर के खिलाफ विरोध करने के लिए भी इस गाय को लेकर साइट पर पहुंचे है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी की नई पहल, इस बार कार्यकर्ता सुबे के सैनिकों को देंगे दिवाली की बधाईयां

cow
एडल डिवाइन कोर्ट रेजिडेंट्स एंड बायर्स वेलफेयर असोसिएशन के संयोजक मोहित कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि इस सोसायटी में लोगों ने साल 2009 में फ्लैट बुक कराए थे। यहां लगभग 2 हजार लोगों को फ्लैट दिए जाने हैं। बिल्डर ने 2013 तक सभी को फ्लैट देने का दावा किया था। फिलहाल करीब 150 लोगों को फ्लैटों की चाबियां मिल चुकी हैं, जिनमें से लगभग 60 परिवारों ने यहां पर रहना भी शुरू कर दिया है। बाकी लोग सुविधाओं के अभाव के कारण सोसयटी में रहने नहीं आ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  पिता का आरोप, IS में शामिल करने के लिए मेरी बेटी को शादी कर बनाया मुसलमान, कोर्ट ने खारिज किया निकाह

मोहित कुमार ने बताया कि इससे पहले अगर कोई बिल्डर से संपर्क करता था तो उनके ऑफिस के लोग फोन नहीं उठाते थे। जब से लोगों ने फ्लैटों में गाय बांधने का सिलसिला शुरू किया बिल्डर के यहां से फोन भी आने लगे और गाय बांधने वालों के फ्लैट भी तैयार होने लगे। मोहित का कहना है कि हम गाय को केवल पूजा के उद्देश्य से सोसायटी में लाए थे और गाय को प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल करना हमारा इरादा नहीं था। बिल्डर को डर है कहीं सोसायटी गौशाला न बन जाए, इसलिए वह फ्लैट देने में लगा हुआ है

इसे भी पढ़िए :  पुलिस के हत्थे चढ़े कुरान शरीफ का अपमान करने वाले

अगले पेज पर पढ़िए –  कितने लोगों को मिले फ़्लैट

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse