राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

0
दिल्ली मैट्रो

 

दिल्ली:

मध्य दिल्ली के भीड़भाड़ वाले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

कनॉट प्लेस स्थित इस मेट्रो स्टेशन पर सुबह के करीब आठ बजकर 40 मिनट पर यह दुर्घटना हुई।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्याकांड : रेयान स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाला कैंडल मार्च

पीड़ित अमित तलवार स्टेशन पर प्लेटफार्म के किनारे खड़ा था, इसी दौरान वह जहांगीरपुरी जाने वाली एक ट्रेन की चपेट में आकर पटरी पर गिर गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।’’ उसे निकट के लेडी हाडिर्ंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  नये साल से दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे पूरी तरह कैशलेस

तलवार दक्षिणी दिल्ली के साकेत का रहने वाला था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के बाद कुछ मिनटों के लिए मेट्रो की सेवाएं बाधित रहीं।

इसे भी पढ़िए :  इस एक गलती के चलते सफेद होने से रह गया गुजराती कारोबारी का 13 हजार करोड़ रुपये का काला धन