सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल चलाने में बनाए दो विश्व रिकार्ड

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सेना के दो जवानों ने मोटरसाइकिल की सीट पर खड़े होकर लंबे समय तक लगातार इसकी सवारी करने और ‘हैंडल बार राइडिंग’ के लिए शुक्रवार(9 सितंबर) को विश्व कीर्तिमान स्थापित किए।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने राज बब्बर को दी बड़ी जिम्मेदारी, कल से संभालेंगे यूपी अध्यक्ष की कुर्सी

कैप्टन मनप्रीत सिंह ने दो घंटे 24 मिनट और 12 सेकंड में 75. 2 किलोमीटर की दूरी तय की जिस दौरान वह एक मोटर साइकिल की सीट पर खड़े रहे। पिछला विश्व रिकार्ड पांच दिसंबर को इंदौर में रत्नेश पांडे ने 32. 3 किलोमीटर की दूरी तय कर बनाया था।

इसे भी पढ़िए :  रतन टाटा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

हवलदार संदीप कुमार ने ‘हैंडल बार राइडिंग’ के लिए विश्व रिकार्ड 46.9 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 27 मिनट और 31 सेकंड में पूरी कर बनाया। सेना ने एक बयान में कहा है कि भारतीय सेना के ‘डेयरडेविल्स टीम ऑफ कोर ऑफ सिग्नल’ ने दो विश्व रिकार्ड बनाए हैं। हालांकि अंतिम सत्यापन का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: दिवाली पर झुलसने संबंधी 300 से अधिक घटनाएं आयीं सामने