पंजाब विधानसभा का सबसे काला दिन! संसद के दौरान चले जूते

0
पंजाब विधानसभा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बुधवार को पंजाब विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। विधानसभा के सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से सदन में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन करते वक्त कांग्रेस पार्टी के विधायक तरलोचन सिंह सूंध ने रेवेन्यू मंत्री ब्रिकम सिंह मजीठिया पर जूता फेंका।
आपको बता दे, पीछले 36 घंटे से अधिक समय से कांग्रेस के 28 विधायक विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे हैं, जहां ना तो बिजली है और ना ही पानी।

इसे भी पढ़िए :  योग दिवस पर कच्ची रोटियां खाकर 4 हजार बच्चे हुए बीमार

दरअसल कांग्रेसी विधायक सोमवार को बादल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस पूरी कराए बगैर वोटिंग कराए जाने से नाराज़ हैं, वोटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज हो गया था, जिसके बाद नाराज़ कांग्रेस विधायक सदन के अंदर ही धरने पर बैठ गए थे। कुछ देर बाद विधानसभा के अंदर की बिजली काट दी गई, लेकिन कांग्रेसी विधायक वहीं डटे रहे।

इसे भी पढ़िए :  मानहानि के मुकदमे दायर करने पर जयललिता को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse