‘आप’ सरकार ने चाय-समोसे पर खर्च किए लाखों, अब एलजी करवाएंगे जांच?

0
चाय-समोसे
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चाय-समोसे का बिल सवालों के घेरे में है। केजरीवाल के करीब 47 लाख के चाय-समोसे के बिल आए हैं। संभावना है कि दिल्ली राजनिवास इस बात की जांच करवा सकता है बिना किसी विभाग के होते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय और निवास के ऑफिस में चाय-समोसे पर इतनी मोटी रकम खर्च कर दी गई। वैसे दिल्ली सरकार के पूरे मंत्रिमंडल का यह खर्च करीब एक करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़िए :  कपिल मिश्रा ने फोड़ा एक और ‘घोटाला बम’, हाई सिक्यॉरिटी रजिस्ट्रेशन में 400 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

आरटीआई के जरिए इस बात की जानकारी मिली है कि आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों ने पिछले 18 माह के दौरान अपने दिल्ली सचिवालय स्थित कार्यालय और अपने निवास पर बने ऑफिसों में चाय-समोसे पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बिल सबसे अधिक करीब 47.29 लाख रुपये है। इनमें मुख्यमंत्री के दिल्ली सचिवालय का बिल 22.42 लाख रुपये और उनके रेजिडेंशल ऑफिस का बिल 24.86 लाख रुपये है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का यह बिल करीब 11.28 लाख रुपये है तो सबसे अधिक विभाग वाले मंत्री सत्येंद्र जैन का यह बिल भी करीब 11 लाख रुपये बैठता है। यह बिल उनके दिल्ली सचिवालय के कार्यालय और रेजिडेंशल ऑफिस दोनों के हैं।

इसे भी पढ़िए :  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल का विरोध, महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse