किडनैपर ने कहा, 25 करोड़ दो और डॉक्टर को ले जाओ

0
किडनैपर

 

दिल्ली:

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके के लापता चिकित्सक के परिवार को आज फोन कर 25 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गयी।

पुलिस ने बताया कि डॉ. विनोद वर्मा अपने कम्पाउंडर अजय के साथ 12 सितम्बर को लापता हो गए थे। उनके परिवार को आज दोपहर 25 करोड़ रूपये की फिरौती के लिए फोल कॉल मिला।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह की तस्वीर पर केरल में बवाल, जनता ने नहीं स्वीकार की शाह की बधाई

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस कॉल को लेकर कुछ गडबडी का संदेह है क्योंकि परिवार इतनी राशि भुगतान करने में सक्षम नहीं है। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  आज होगा मुक्केबाजी का महामुकाबला, दिल्ली में होप से भिड़ेंगे विजेन्द्र

उन्होंने बताया कि डॉ. वर्मा और उनका कम्पाउंडर अजय सोमवार की रात से लापता हैं और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने वाघेला समेत 14 विधायकों को पार्टी से निकाला

डॉ. वर्मा अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते है और जैतपुर इलाके में उनका एक क्लीनिक है।