बेटे अखिलेश को मनाने मुलायम जा रहे लखनऊ

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्या समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश को बिना बताए यूपी के अध्यक्ष पद से हटाने की गलती मान ली है? अखिलेश की नाराजगी को देखते हुए मुलायम को अब मामला सुलझाने के लिए खुद लखनऊ आना पड़ रहा है। इससे पहले बुधवार को मुलायम ने अखिलेश को दिल्ली तलब किया था, लेकिन वह नहीं आए थे। सुलह की मुहिम पर लखनऊ आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने गुरुवार को अखिलेश से मुलाकात के बाद मुलायम के लखनऊ आने और मिल-बैठकर मामला सुलझाने की बात कही।

इसे भी पढ़िए :  ‘मोदी जी, कर्ज माफी के लिए यूपी में सरकार बनने का इंतजार क्यों?’

‘नाराज’ अखिलेश यादव को मनाने लखनऊ आए राम गोपाल यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गुरुवार को कहा, ‘जब नेताजी और मुख्यमंत्री जी की बैठकर बात हो जाएगी तो सब ठीक हो जाएगा।’ इस बीच मीडिया में ये खबरें भी छाई रहीं कि पिता-पुत्र में बातचीत बंद है। हालांकि राम गोपाल ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘नेताजी और मुख्यमंत्री जी में कोई संवादहीनता नहीं है। नेताजी आएंगे और दोनों की बातचीत होगी। ज्यादातर फैसले नेताजी की राय पर ही होते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री की नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी, आरएसएस के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन मामले में हत्या का आरोप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse