राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से होगी पहरेदारी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) राजस्थान सीमांत क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए मानव रहित विमान (यूएवी) तैनात करने पर विचार कर रहा है।

बीएसएफ डीआईजी रवि गांधी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और गुजरात में सीमा पर निगरानी के लिए यूएवी की तैनाती पहले ही की जा चुकी है तथा राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर उनकी तैनाती प्रक्रिया में है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर में BSF ने फिर नाकाम की पाक आतंकी घुसपैठ

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो राजस्थान फ्रंटियर के तहत जैसलमेर से श्रीगंगानगर जिले तक 804 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा यूएवी की कड़ी निगरानी में आ जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  धमकी भरे फोन कॉल से परेशान 'आप' विधायक पहुंची पुलिस के पास

महानिरीक्षक (बीएसएफ) बी आर मेघवाल ने कहा कि ‘‘हमने संवेदनशील हिस्सों में बाड़ में बिजली लगाना, सीसीटीवी कैमरे एवं फ्लड लाइट लगाना और तारों पर घंटी लगाने जैसे कदम उठाये हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी ने कहा, अगर मेरे पति अनुशासित नहीं हैं तो क्यों उनके हाथों में बंदूक थमाई?