कन्हैया ने पीएम और आरएसएस पर साधा निशाना, कहा- संघ ने देश से गद्दारी की और देश को बांटा

0
कन्हैया कुमार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देशद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने आरएसएस पर हमला बोला है। कन्हैया ने लखनऊ के रवीन्द्रालय में एक भाषण के दौरान कहा कि ये वही संघ है जिसके लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई नही लड़ी बल्कि उनसे माफी मांगी थी। इन्होंने देश की आजादी के में कोई योगदान नहीं दिया था।

इसे भी पढ़िए :  RSS के खिलाफ केस लड़ेंगे राहुल गांधी, मानहानि का केस खत्म करने की अपील ली वापस

कन्हैया कुमार ने कहा कि आरएसएस देश को दो ‌टुकड़ों में बांटने की कोशिश की और आज भी करता रहा है। कन्हैैया ने कहा कि, सावरकर ने कहा था कि देश को हिंदू-मुसलमान के आधार पर बांट देना चाहिए। सावरकर ने ही टू नेशन थ्योरी दी थी। सावरकर ने ही सबसे पहले देश को बांटने का काम किया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने LoC पर दागे रॉकेट लॉन्चर, 2 जवान शहीद

इसी के साथ कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा और बोला कि आपके लिए जो मोदी-मोदी करते हैं वो सिर्फ इसलिए कि एक दिन आपसे मिलें और आपके साथ सेल्फी लेकर करोड़ों का ठेका हासिल कर लें पर हमारे साथ जो आजादी-आजादी करते हैं वो देश को गरीबी और जातिवाद से आजादी की बात करने के लिए करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अदालत ने समूचे उप्र में अवैध खनन की सीबीआई जांच का आदेश दिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse