सीएम केजरीवाल गले की सर्जरी कराकर दिल्ली लौटे

0
सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार परेशान करने वाली खांसी से राहत मिल गई है। सीएम केजरीवाल बेंगलुरू में गले की सर्जरी कराने के बाद आज दिल्ली लौट आए।

सीएम केजरीवाल 13 सितंबर को बेंगलुरू गये थे जहां एक दिन बाद ही उनकी सर्जरी हुई। दिल्ली रवाना होने से पहले केजरीवाल ने अस्पताल के डॉक्टरों को शुक्रिया बोला, जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  J&K: एके-47 लेकर कैंप से लापता हुआ सेना का एक जवान, जांच जारी

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज अस्पताल से छुट्टी मिली। किरण जी, डॉक्टर शेट्टी और डॉक्टर पॉल को बहुत-बहुत धन्यवाद। शब्दों में आभार प्रकट नहीं कर सकता हूं। भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऐसे समय में राष्ट्रीय राजधानी से बाहर रहने को लेकर आलोचना की जब दिल्ली डेंगू और चिकनगुनिया की गिरफ्त में है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल, सत्येन्द्र जैन का बढ़ा कद, सिसोदिया से छिना विभाग !

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी फिनलैंड से आज वापस दिल्ली आना है, जहां वह वहां की शिक्षा प्रणाली को समझने के लिए गये हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने चलीं थी तृप्ति देसाई, केरल सरकार ने कहा 'ठहरो.....'

गौरतलब है कि पहले इसी सप्ताह कांग्रेस ने यह कहते हुए भगोड़ा दिवस  मनाया था कि केजरीवाल समेत मंत्रिमंडल के आधे सदस्य दिल्ली में नहीं हैं।