दिल्ली में शोरूम से साढ़े तीन करोड़ रूपये की लूट

0

नई दिल्ली, बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक आभूषण शोरूम को एक महिला सहित पांच हथियारबंद लुटेरों ने खरीदार बनकर आज लूट लिया। पीटीआई की खबर के मुताबिक शोरूम से साढ़े तीन करोड़ रूपये के सोने और हीरे के जवाहारात लूटे गये।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़: सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 11 जवान शहीद

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दो वषरें में यह हथियारों के बल पर की गयी सबसे बड़ी लूट हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब साही ज्वैलर्स के मालिक रोहिणी सेक्टर 17 के बैंक गये थे। उस वक्त उनका बेटा निकुंज और तीन कर्मचारी शोरूम में थे।

इसे भी पढ़िए :  10 साल की मासूम बच्ची का रेप के बाद किया कत्ल, कंबल में लपेट कर टैंक में फेंकी लाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार पुरूष और एक महिला सफेद कार से शोरूम पहुंचे और कार बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद वे खरीदार बनकर शोरूम में घूस गये।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी संगठन हिज्बुल में फूट, मूसा के बयान से हिज्बुल मुजाहिदीन ने झाड़ा पल्ला

अधिकारी ने बताया कि निकुंज और अन्य कर्मचारियों को बंदूक का डर दिखाकर इस लूट को अंजाम दिया। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।