‘कांग्रेस ही देश को सांप्रदायिकता और गरीबी की दलदल से निकाल सकती है’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार(28 सितंबर) को कहा कि देश को सांप्रदायिकता, गरीबी, अराजता के चंगुल से बाहर निकालने और किसानों को कर्ज से मुक्त कराने की क्षमता सिर्फ उनकी पार्टी में है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल्ली तक यात्रा निकाल रहे राहुल बुधवार को खाट सभा के लिए रामपुर पहुंचे तथा जिले के बिलासपुर, कामेरी और चामरवा गांवों में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘‘देश को सांप्रदायिकता, गरीबी, अराजता के चंगुल से बाहर निकालने की क्षमता कांग्रेस के पास है।’’

इसे भी पढ़िए :  मनमोहन वैद्य ने कहा 'RSS क्या देश के बारे में कुछ' नहीं जानते राहुल गांधी

खाट सभा के बाद जनता के चारपाई लूटे जाने को लेकर भाजपा की ओर से कांग्रेस की आलोचना करने पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा कि ‘‘जब उद्योगपति विजय माल्या बिना कर्ज चुकाए देश से भाग जाता है तो ये लोग (भाजपा) खामोश रहे।’’ राहुल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में, 26 की मौत, 27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे वादे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे से अलग होंगे। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, लेकिन कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए होगी।’’

इसे भी पढ़िए :  प्रियंका के निशाने पीएम मोदी, कहा- किसी बाहरी नेता को यूपी को गोद लेने की जरूरत नहीं