मोदी सरकार ने दी रक्षा और सिविल एविएशन में सौ फीसदी एफ़डीआई को मंजूरी

0

मोदी सरकार ने रक्षा और नागरिक उड्डयन क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में भी नियमों में संशोधन करते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानि एफडीआई को 49 से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अब अफगानिस्तान ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में घेरा

सरकार के इस नए कदम के तहत एफडीआई की कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं। रक्षा क्षेत्र में आर्म्स एक्ट 1959 के मुताबिक छोटे हथियार और उसके पार्ट्स में ही एफडीआई लागू होगा। वहीं नागरिक उड्डयन क्षेत्र में ब्राउनफिल्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए सौ फीसदी एफडीआई को मंजूरी मिली है।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव ट्रैफिक जाम: होंडा चौक के पास लागू हुई "निषेधाज्ञा"

1st-cabinet

आज तक के मुताबिक इसके अलावा मोदी सरकार ने फूड प्रोडक्ट और ऑनलाइन व्यापार में भी एफडीआई को मंजूरी दी है। साथ ही डीटीएच,मोबाइल टीवी, केबल नेटवर्क व्यापार में भी एफडीआई का रास्ता खुल गया है। वही फार्मा सेक्टर में भी एफडीआई मंजूर हो गई है। रक्षा,नागरिक उड्डयन, फूड प्रोडक्ट, ऑनलाइन व्यापार और फार्मा क्षेत्र में एफ़डीआई की मंजूरी अर्थव्यवस्था को विकास की पटरी पर लाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी को सहयोगी दलों की सलाह- बीफ जैसे मुद्दों के बजाय गरीबों के लिए काम पर दें ध्यान सरकार, पीएम मोदी बोले....