पति की दरिंदगी पत्नी को काट कर जगंल में फेंका

0
मर्डर

आंध्र प्रदेश के नालौर में शक के चलते पति ने अपनी पत्नी का खून कर दिया और उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े करके जंगल में फेंका। सुधीर कुमार बाबू जो पेशे से सर्जन हैं उसे अपनी पत्नी पर शक था जिसके चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शक की वजह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई हैं।

इसे भी पढ़िए :  सपा का अन्तर्कलह : रामगोपाल, उदयवीर पर नरमी नहीं

पीड़िता के पिता के अनुसार दोनों पति-पत्नी में शक आ जाने की वजह से झगड़े होते रहते थे। विनिता अपने साथ होने वाली हर ज्यादती की खबर पिता को देती थी। इस बीच एक दिन विनिता को पिता ने कॉल किया, लेकिन उसने नहीं उठाया और जिस बात का डर था वही हुआ, उसका कत्ल कर दिया गया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने पूरी वारदात को एक शातिर ढंग से अंजाम दिया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के समर्थन में उतरे सपा नेता अमर सिंह

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के सच न उगलने के बाद पूछताछ में सख्ती अपनाई और आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पत्नी विनिता का कत्ल किया है। डॉक्टर ने बताया कि उसने लाश के टुकड़े कर दो ब्रीफकेस में भरकर चितौर के जंगल में फेंक दिए।

इसे भी पढ़िए :  तिरूपति मंदिर को तीन साल में 140 करोड़ का घाटा, नुकसान की वजह बना लड्डू