ट्रेन के पायदान पर यात्रा कर रहे सात यात्री घायल

0
ट्रेन

दिल्ली: रेलवे पटरियों के नजदीक खड़े एक वाहन के ट्रेन के रगड़ खाने से पायदान पर यात्रा कर रहे सात यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह हादसा उत्तरपूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में हुआ।
पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुआ। ट्रेन बागपत से दिल्ली आ रही थी।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में शिक्षा का हाल बेहाल, स्कूलों में 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली

वाहन के चालक ने गाड़ी को रेल की पटरियों के नजदीक पार्क कर दिया था। चालक यशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कर्जमाफी के लिए फिर दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के किसान

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आयी है।’’

इसे भी पढ़िए :  आतंकियों का अगला मिशन 'टारगेट दिल्ली', खुफिया विभाग का अलर्ट, सुरक्षा विभाग चौकस