जम्मू-कश्मीर: मेटाडोर खाई में गिरी, 4 लोगो की मौत,20 घायल

0
मेटाडोर

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक मेटाडोर पर चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण मेटाडोर सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई जिस कारण उसमें सवार तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये।

इसे भी पढ़िए :  जानिए, क्यों 700 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के निलंबित जज

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वाहन जब उधमपुर शहर से गोल्डी बरमीन की ओर जा रही थी तब इसके चालक ने सुबह करीब नौ बज कर 45 मिनट पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह गोल्डी बुरमीन के नजदीक एक खाई में गिर गयी।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मुख्य आरोपी अबु इस्माइल को, सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट

पुलिस और स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को निकाला। एक मामला दर्ज कर लिया गया है।