हार्दिक पटेल को मिली जमानत, अभी रिहाई नहीं

0

गुजरात में पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता हार्दिक पटेल को गुजरात हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हार्दिक पटेल पर राजद्रोह का आरोप था. वह अक्टूबर 2015 से जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मिली जमानत

हार्दिक पटेल को अहमदाबाद और सूरत के राजद्रोह मामले में जमानत दी गई है। उन्हें यह जमानत इस शर्त पर मिली है कि वे अगले छह महीने गुजरात से बाहर रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन की जमानत नहीं की जब्त, कोर्ट में हाजिर होने का दिया आदेश

लेकिन हार्दिक को विसनगर केस में अब भी जमानत नहीं मिली है। इस वजह से हार्दिक को जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि हार्दिक पटेल सूरत की लाजपोर जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  अरविंद केजरीवाल और हार्दिक पटेल का साथ आना क्या पड़ेगा बीजेपी को भारी