दादरी कांड: आरोपी रवि का किया गया अंतिम संस्कार, 20 लाख मिलेगा मुआवजा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के दादरी में भीड़ द्वारा एक व्यक्ति को कथित तौर पर गौमांस रखने और सेवन करने के लिए पीट पीटकर मार डालने के मामले में एक आरोपी रवि का शुक्रवार(7 अक्टूबर) को उसके पैतृक बिसहड़ा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  विनोद खन्ना की अंतिम प्रार्थना में पहुंचे कई 'यंग स्टार्स', ऋषि कपूर और रणबीर कपूर नहीं आए नजर

स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने उसके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रूपये का चेक सौंपा, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजा राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रूपये करने की घोषणा की।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टरों के हड़ताल के बीच BMC अस्पतालों में 135 मरीजों की मौत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी चेतावनी

मोहम्मद अखलाक की हत्या के मामले में आरोपी रवि जेल में बीमार हो गया था। उसे डेंगू के लक्षणों के साथ दिल्ली के अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार को गुर्दे और श्वांस तंत्र के काम न करने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  शिवसैनिकों की गुंडागर्दी, गुडगांव में जबर्दस्ती बंद कराई 500 से ज्यादा चिकन और मीट शॉप