नौ करोड़ रुपये के चीनी पटाखे जब्त

0
नौ करोड़ रुपये
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

नयी दिल्ली:भाषा: दिवाली से पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने यहां नौ करोड़ रुपये मूल्य के चीन निर्मित पटाखे जब्त किये हैं। तुगलकाबाद में इनलैंड कंटेनर डिपो में छह बड़े कंटेनरों से कल इन अवैध रूप से आयातित पटाखों को जब्त किया गया। डीआरआई के प्रमुख अतिरिक्त महानिदेशक देवी प्रसाद दास ने बताया कि यह गलत जानकारी दी गयी थी कि कंटेनरों में दिव्यांगों के लिए चिकित्सा उपकरण हैं। उन्होंने आज कहा कि ‘लेपर्ड किंग’, ‘पॉप पॉप स्नेपर्स’ आदि अलग अलग ब्रांड वाले पटाखों का बाजार मूल्य करीब नौ करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता राशी देने की घोषणा

नियमों के अनुसार पटाखों के आयात पर प्रतिबंध है। केवल मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा जारी लाइसेंस से ही पटाखों का आयात किया जा सकता है। पंजाब के एक व्यापारी ने दिल्ली के एक कस्टम कारोबारी के साथ मिलकर कथित तौर पर छद्म आयात-निर्यात कोड का इस्तेमाल करते हुए पटाखों का आयात किया था। दास ने बताया कि दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी को झटका! दलित नेता ने अपने 200 समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी

तस्करी वाले इन पटाखों का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर और पर्यावरण पर इनके नुकसानदेह प्रभावों पर विचार करने के बाद डीआरआई ने इस तरह की अवैध तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। इस साल अब तक डीआरआई की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई ने पटाखों के आठ कंटेनर जब्त किये हैं जिनका बाजार मूल्य करीब 11 करोड़ रपये है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस को बड़ा झटका, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने छोड़ दिया पार्टी का दामन