आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं: सू की

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। म्यांमार की विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने मंगलवार(18 अक्टूबर) को कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सभी सर्जिकल हमले के सभी मामलों को एक ही तरह से नहीं देखा जा सकता है। सर्जिकल हमलों को हर मामले में अलग-अलग कर देखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  पाक सांसदों को सताने लगा डर, CPEC से भारत को अधिक फायदा होने का शक

सू की से पूछा गया था कि अगर आतंकवाद का सबूत भारत के पास हो तो क्या उनका देश सर्जिकल हमले का समर्थन करेगा। नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता का कहना था कि हम अहिंसा में विश्वास रखते हैं और सर्जिकल हमला भी एक तरह से हमले का हिंसक रूप ही है। हम गांधी जी द्वारा बताए गए लक्ष्यों को शांति के माध्यम से ही आतंकवाद के इस युग में प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के निमंत्रण पर रविवार को चार दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी आंग सान सू ची

सू की ने एक समाचार चैनल से कहा कि वह नहीं मानतीं कि हमें यह कहते हुए अपने सिद्धांतों को नीचे रख देना चाहिए कि सभी सर्जिकल हमले सही हैं। हमें हर मामले को अलग-अलग कर देखना होगा। पिछले साल भारतीय सेना ने म्यामार की सीमा के पास आतंकवादी समूहों के खिलाफ अभियान चलाया था।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में स्कूल पर हवाई हमला,22 बच्चों की मौत, आरोप रूस पर