इतिहास में दूसरी बार सउदी अरब में शाही परिवार के सदस्य को मिली ‘सजा ए मौत’

0
साउदी राजकुमार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: सउदी अरब का कहना है कि उसने एक हाथापाई में किसी अन्य व्यक्ति को गोली मार देने वाले शहजादे को मौत की सजा दी है। शाही घराने के किसी सदस्य को मौत की सजा दिए जाने का यह अपने आप में दुर्लभ मामला है।
आंतरिक मंत्रालय ने कल कहा कि उसने रियाद में शहजादे तुर्की बिन सउद बिन तुर्की बिन सउद अल-कबीर को मिली मौत की सजा की तामील कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब के प्रिंस ने ईरान को धमकाया, कहा- हम पर हमला किया तो किसी को नहीं छोड़ेंगे

मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मौत की सजा कैसे दी गई है। हालांकि सुन्नी शासन वाले इस देश में अक्सर दोषी का सिर सार्वजनिक तौर पर कलम किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  इस शख्स ने 5 सालों में बेच दी 1500 लड़कियां, कीमत मिली 6 करोड़ रुपये

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में चेतावनी दी गई, ‘‘ऐसा अपराध करने की जुर्रत करने वालों के लिए शरिया का यह दंड इंतजार कर रहा है।’’ मौत की सजा देने के मामले में सउदी अरब विश्व के शीर्ष देशों में से एक है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार ने लागू की सातवें वेतन आयोग की सिफारिश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse