बीजेपी की नई पहल, इस बार कार्यकर्ता सुबे के सैनिकों को देंगे दिवाली की बधाईयां

0
दिवाली

हाल ही में पीएम मोदी ने एक वीडियो के जरिए सैनिकों के लिए दीवाली का संदेश दिया। इसके साथ साथ मोदी ने देशवासियों से भी अपील की कि वो अपनी दीवाली में सैनिकों को जरूर याद रखें। जिसके बाद अब बीजेपी ने यूपी के रहने वाले मिलिटरी या पैरामिलिटरी जवानों के घरवालों को दिवाली की शुभकामना भेजने की भी योजना बनाई है।

इसे भी पढ़िए :  नाम चाहे कब्रिस्तान हो या श्मशान, हर शव का हो दाह संस्कार : साक्षी महाराज

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी सैनिकों के घर में भेजे जाने की तैयारी है।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद ने बताया कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता सैनिकों के घर दिवाली की शुभकामना वाली चिट्ठी लेकर जाएगा। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी दिवाली पर जवानों को संदेश भेज रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश में इस वर्ष तेज गर्मी और लू से 723 लोगों की मौत

नीचे दिए वीडियों में देखें पीएम मोदी का एक स्पेशल विडियो जिसमें पीएम भारतीय नागरिकों से अपनी सेना के जवानों को याद करने की अपील करने के साथ दिवाली पर उन्हें शुभकामना भेजने की बात करते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे की गाड़ी ने युवक को कुचला, शिकायत दर्ज

आईए, इस दिवाली याद करें हम अपने वीर जवानों को, भेजिये उनको दिवाली की शुभकामनाएं। #Sandesh2Soldiers pic.twitter.com/pUaVSTZFAn