पति कर रहा था रेप, पत्नी ने पकड़े थे हाथ

0
सेक्स
प्रतिकात्मक इमेज

मुंबई: तुलींज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गालानागर इलाके में एक 14 वर्षीया किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रेप किया। पीड़ित लड़की की मानें तो युवक की पत्नी ने उसके हाथ पकड़े और युवक ने रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर धारा 376, 452, 34, 4,8,12 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह के लिए गोवा एयरपोर्ट पर सजा 'राजनीतिक मंच', कांग्रेस ने जताई आपत्ति

जानकारी के मुताबिक पूर्व के गालानागर स्थित भीम डोंगरी में रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाली एक 20 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की शाम 6 बजे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया। उस वक्त महिला का पति भी घर पर था। महिला ने किशोरी के हाथ पकड़े और उसके पति ने किशोरी के साथ रेप किया।

इसे भी पढ़िए :  भंवरी देवी हत्या कांड में नया मोड़, मर्डर का एक और आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां पीड़ित किशोरी को लेकर तुलींज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  मुर्शिदाबाद जिला अस्पताल में भीषण आग, दो लोगों की मौत