ITBP के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान ने गस्त के दौरान खुद को गोली मार ली। पुलिस ने जवान के आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार(31 अक्टूबर) को बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी के आरक्षक दीपक यादव (25 वर्ष) ने बीती रात खुद को गोली मार ली। यादव जब अन्य जवानों के साथ गस्त में था तब उसने आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़िए :  भारत जैसे देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था किसी भी कीमत पर संभव नहीं: नीतीश कुमार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मानपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। जब जवान अपने शिविर से कुछ ही दूरी पर थे तब अचानक दीपक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

इसे भी पढ़िए :  तीन सरकारी कर्मचारियों को मिली पानी बर्बाद करने की सजा, नहीं मिलेगा वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ

उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने दीपक को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दीपक हरियाणा का निवासी था तथा वर्ष 2014 में उसकी नियुक्ति आईटीबीपी में वाहन चालक के रूप में हुई थी। मृत जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश में फिर भड़की हिंसा, एक किसान की मौत

उन्होंने बताया कि दीपक ने यह कदम क्यों उठाया है, इस संबंध में सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।