सिख विरोधी दंगों के मामलों की फिर से जांच कराए मोदी सरकार: AAP

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार(1 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों को फिर से खोलें और पिछले साल 12 फरवरी को केंद्र की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा उनकी जांच कराएं।

‘आप’ नेता जरनैल सिंह ने यहां प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह ‘‘अगले तीन महीनों में मामलों की फिर से जांच कराएं या ‘आप’ सरकार को ऐसा करने दें ।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘1984 के पीड़ितों के समर्थन में ‘आप’ मंगलवार को मोहाली के साहिबजादा अजित सिंह नगर में एक दिन की भूख हड़ताल करेगी ।’’

इसे भी पढ़िए :  मुरली मनोहर जोशी को पद्म सम्मान देने पर भड़के ओवैसी, कहा- बाबरी विध्वंस मामले के आरोपी को पुरस्कार देना गलत

‘आप’ नेता ने कहा कि ‘‘1984 के नरसंहार’’ के 32 साल बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को ‘‘इंसाफ नहीं मिला’’, जबकि ‘‘दोषी खुलेआम घूम रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में कानून-व्यवस्था की हालत यूपी-बिहार से भी बदतर: हाईकोर्ट

जरनैल ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने अपने 49 दिनों के कार्यकाल में 1984 के नरसंहार के मामलों की जांच कराने के लिए एसआईटी गठित की थी, लेकिन 12 फरवरी 2015 को दिल्ली में नई सरकार बनने से ठीक दो दिन पहले केंद्र सरकार ने अपनी एसआईटी बना दी।

इसे भी पढ़िए :  ABVP के खिलाफ पोस्‍ट लिखने पर कारगिल शहीद की बेटी को मिल रही रेप की धमकीयां

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी ने छह महीने में मामलों को फिर से खोलने का वादा किया, लेकिन अपने गठन के दो साल बीत जाने के बाद भी वह ऐसा नहीं कर सकी है।