पाकिस्तान से अपने 8 राजनयिकों को वापस बुलाएगा भारत

0
पाकिस्तान से
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत ने बुधवार को कहा कि वह अपने आठ राजनयिकों को पाकिस्तान से वापस बुलाएगा। सरकार ने यह फैसला स्थानीय मीडिया पहचान जाहिर होने और पड़ोसी देश से संबंधों में कड़वाहट आने के बाद लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा, ‘उन्होंने(पाकिस्तान) छह राजनयिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं और उनके छह लोग आज गए हैं। हम अपने आठों राजनयिकों को वापस बुलाएंगे।’ पहले खबरें आई थीं कि जासूसी के आरोप में पाकिस्तान भारत के दो राजनियकों को वापस भारत भेज सकता है। बता दें, पाकिस्तान उच्चायोग एक अधिकारी के जासूसी के आरोप में पकड़े जाने के बाद बुधवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के छह अधिकारी पाकिस्तान वापस लौट गए।.

इसे भी पढ़िए :   नेपाल में सरकार बनाने या गिराने में हमारी कोई भूमिका नहीं: भारत

पाकिस्तान स्थानीय मीडिया की एक खबर के अनुसार पाकिस्तान भारतीय उच्चायोग के कम से कम दो भारतीय अधिकारियों को विध्वंसक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के लिए देश छोड़कर जाने को कह सकता है। बुधवार को आई इस खबर में कहा गया कि दोनों अधिकारियों की पहचान हो गई है और उनकी तस्वीरें विभिन्न टीवी समाचार चैनलों पर दिखाई जा रही है। जियो टीवी की खबर के अनुसार वाणिज्य मामलों के अधिकारी राजेश अग्निहोत्री और प्रेस मामलों के अधिकारी बलबीर सिंह को निष्कासित किया जा सकता है।
अगले पेज पर पढ़िए- ‘दूतावास में काम कर रहे हैं रॉ के अधिकारी’

इसे भी पढ़िए :   मॉरीशस में मिला मलबा मलेशियाई विमान एमएच370 का ही हिस्सा: ऑस्ट्रेलिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse