सुरंग बनाकर 350 किलो की तिजोरी पार

0
सुरंग बनाकर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आगरा : शनिवार और रविवार की रात, फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी की एक वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी। चोरों ने कंक्रीट की एक दीवार के जरिए सुरंग बनाकर एक जूलरी शॉप से 350 किलो की तिजोरी पार कर दी। तिजोरी में 5 किलोग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के अलावा कैश भी था। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कैश कितना था।

इसे भी पढ़िए :  विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह- भारत के बद्तर टीकाकरण रिकॉर्डस में गुजरात भी शामिल

चोरी की यह वारदात खैरागढ़ तहसील के सैयां इलाके में हुई जो कि शहर से 25 किलोमीटर दूर है। सैयां इलाका एनएच-44 पर स्थित है, जो आगरा को राजस्थान के धौलपुर जिले से जोड़ता है। जूलरी शॉप के मालिक सोनू वर्मा ने कहा कि उन्हें चोरी का पता तब चला, जब रविवार सुबह रोज की तरह दुकान खोली गई। उन्होंने बताया, ‘हमने देखा कि जिस वॉल्ट में हम कैश और कुछ जूलरी रखते है, वह गायब है। दुकान के पीछे कंक्रीट की दीवार में 4 फुट चौड़ा सुराख किया गया है।’ उन्होंने कहा कि लगता है चोरों ने रात में चुपचाप, दीवार में बड़ा सा सुराख बनाकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

इसे भी पढ़िए :  एमपी सरकार का आदेश सरकारी स्कूल और दफ्तरों में लगे राष्ट्रपति और पीएम की फोटो

दुकान मालिक और पुलिस दोनों इस बात से हैरान हैं कि आखिर इतनी भारी भरकम तिजोरी को वहां से चोर किस तरह ले गए होंगे। दुकान मालिक ने कहा, ‘तिजोरी का वजन 350 किलो से ज्यादा है। उसे अपनी जगह से हिलाने में कम से कम चार लोग लगे होंगे। चोर उसे घसीटकर पीछे बनाए गए सुराख के रास्ते उसे बाहर ले गए होंगे।’
अगले पेज पर पढ़िए- चोरों की चतुराई से हैरान हैं लोग

इसे भी पढ़िए :  झारखंडः कोयला खदान धंसने से 60 मजदूर 200 फीट नीचे दबे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse