नोटबंदी पर हंगामा: संसद के शीत सत्र में स्थगन प्रस्ताव लाएगी माकपा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के बड़े नोट अमान्य करने और 2000 रूपये के नोट शुरू करने के खिलाफ माकपा 16 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में स्थगन प्रस्ताव लाएगी।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने और 2000 रूपये के नए नोट शुरू करने पर हम संसद में स्थगन प्रस्ताव लाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  संसद परिसर में सुरक्षा बलों ने अचानक तान दी बंदूकें, माहौल हो गया बेहद तनावपूर्ण, वजह जानकर चौंक जाएंगे

उन्होंने कहा कि सरकार के अचानक घोषणा करने से व्यवसायियों को रोजाना के लेन देन में दिक्कत हो रही है, सामानों की आवाजाही और लॉरी ट्रांसपोर्ट बंद है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में इस नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के साथ हुआ रेप

येचुरी ने कहा कि केंद्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि अमान्य नोट का कम से कम 31 दिसंबर तक लेन-देन हो सके।

इसे भी पढ़िए :  ई-ट्रांजेक्शन में आई जबरदस्त गिरावट: आरबीआई

8 नवंबर की की रात को पीएम मोदी द्वारा इस घोषणा के बाद से ही बैंकों, एटीएम में भीड़ देखने को मिली है। हालांकि, सरकार ने आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं, कुछ ही सप्ताह में हालात सामान्य हो जाएंगे।