नोटबंदी पर हंगामा: संसद के शीत सत्र में स्थगन प्रस्ताव लाएगी माकपा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के बड़े नोट अमान्य करने और 2000 रूपये के नोट शुरू करने के खिलाफ माकपा 16 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में स्थगन प्रस्ताव लाएगी।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने और 2000 रूपये के नए नोट शुरू करने पर हम संसद में स्थगन प्रस्ताव लाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  ममता का PM मोदी पर हमला, कहा- 'चाय वाले से अब ‘पेटीएम’ वाले हो गए हैं प्रधानमंत्री’

उन्होंने कहा कि सरकार के अचानक घोषणा करने से व्यवसायियों को रोजाना के लेन देन में दिक्कत हो रही है, सामानों की आवाजाही और लॉरी ट्रांसपोर्ट बंद है।

इसे भी पढ़िए :  आप तक नए नोट पहुंचाने के लिए सरकार को करनी पड़ रही है इतनी मशक्कत !

येचुरी ने कहा कि केंद्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि अमान्य नोट का कम से कम 31 दिसंबर तक लेन-देन हो सके।

इसे भी पढ़िए :  हैवानियत: भाइयों ने 6 साल की लड़की के साथ पहले किया रेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी

8 नवंबर की की रात को पीएम मोदी द्वारा इस घोषणा के बाद से ही बैंकों, एटीएम में भीड़ देखने को मिली है। हालांकि, सरकार ने आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं, कुछ ही सप्ताह में हालात सामान्य हो जाएंगे।