योगेंद्र यादव का सुझाव, नोटबंदी की योजना को 31 दिसंबर से किया जाए लागू

0
यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी नोटबंदी के मुद्दे पर अपना सुझाव दिया उन्होंने कहा इस योजना को 31 दिसंबर से लागू किया जाए और तब तक सभी लोगों को पुराने नोट इस्तेमाल करने की पूरी छूट दी जाए। यानी जो छूट अभी रेलवे, पेट्रोल पंपों और सरकारी अस्पतालों को मिली है, वह सभी जगहों पर दी जाए ताकि तब तक लोग बिना घबराहट के अपने पुराने नोट बदल सकें। इससे जाली नोट हमारे सिस्टम से बाहर हो जाएंगे और जो धन आज बैंकों से बाहर पड़ा है वह बैंकों में आ जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  चौतरफा आलोचना के बाद, ICAI ने नोटबंदी पर चुप रहने की अपनी एडवायजरी ले ली वापस

एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के बाद से देश भर से दो तरह की प्रतिक्रिया है। मोदी समर्थक कह रहे हैं कि नोटबंदी से कालेधन के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी, इसलिए कुछ दिनों की तकलीफ झेल लेनी चाहिए। वहीं मोदी विरोधी कह रहे हैं कि नोटबंदी तुगलकी फरमान है, इससे काला धन नहीं रुका, लेकिन आम जनता जरूर मुश्किल में पड़ गई, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे गंभीर मामले पर भी हम देशहित को सर्वोपरि नहीं रख सकते।

इसे भी पढ़िए :  Oh My God : बिना इंजन के पटरी पर 30 किलोमीटर तक दौड़ी ट्रेन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse