उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, सभी जिलों में अलर्ट जारी

0

देहरादून ।  मौसम विभाग द्वारा 16 एवं 17 जुलाई को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताए जाने के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है ।

इसे भी पढ़िए :  कैमरे में कैद हुई बीजेपी सांसद अनंत कुमार की दबंगई, अस्पताल में डॉक्‍टरों पर बरसाए लात-घूसे

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में परामर्श जारी करते हुए उन्हें जरूरी ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  त्रिपुरा में 300 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 150 रुपए हुआ डीजल

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए एक-दो स्थानों खासतौर से उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ, बागेश्वर, अल्मोडा, नैनीताल और चंपावत में अगले 72 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है ।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक रक्षणा संगठन के सदस्यों ने बेंगलुरू मेट्रो स्टेशनों पर लगे हिंदी साइन बोर्ड को निशाना बनाया